कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है, लेकिन अबतक कोई ऐसी दवा नहीं है, जो डॉक्टरों को इसका इलाज करने में बहुत ज्यादा असरदार साबित हो रही हो। हम इसकी दवा खोजने में अब तक कहां तक पहुंच पाए हैं? इलाज खोजने की दिशा में क्या हो रहा है?
अबतक दुनिया भर में 150 से ज्यादा अलग-अलग दवाइयों को लेकर रिसर्च हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर दवाइयां अभी प्रचलन में हैं जिन्हें इसके इलाज में आजमाकर देखा जा चुका है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सबसे कारगर इलाज के आकलन के लिए एक सॉलिडैरिटी ट्रायल शुरू किया है।
- ब्रिटेन का कहना है कि उसकी रिकवरी ट्रायल सबसे बड़ी है। इसमें 5000 से ज्यादा मरीजों को अब तक शामिल किया जा चुका है।
- इसके अलावा दुनिया भर में कई सारे रिसर्च सेंटर ऐसे हैं जो कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के खून का इस्तेमाल इलाज में कर रहे हैं।