Coronavirus
- फोटो : iStock
कोरोना वैक्सीन की जरूरत पर बिजनेस टूडे वेबसाइट से बातचीत करते हुए अदार पूनावाला ने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया है कि किसी वैक्सीन की जरूरत एक ही बार में खत्म हो गई हो। उन्होंने फ्लू, निमोनिया, पोलियो, चेचक आदि बीमारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी बीमारियों की वैक्सीन कई सालों से चल रही है, इनमें से कोई वैक्सीन अभी बंद तो नहीं हुई है। कोविड की वैक्सीन पर भी उन्होंने ऐसा ही कहा।