प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 80 साल के मरीज में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट किया, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने एक नहीं बल्कि तीन बार और उसका कोरोना टेस्ट किया, जिससे यह पता चल सके कि वह कोरोना वायरस से ही संक्रमित है या नहीं, लेकिन हर बार उस मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव ही आई। हालांकि डॉक्टरों को उसमें कोरोना के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे।