फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: वीडियो से समझाया- साबुन से हाथ धोने से कैसे दूर होते हैं वायरस

Sat, 14 Mar 2020 07:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hand Wash
दुनियाभर में कोरोना वायरस का अबतक निश्चित इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। हालांकि भारत समेत विभिन्न देशों के वैज्ञानिक इसकी दवा और वैक्सीन बनाने को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। फिलहाल विशेषज्ञ साफ-सफाई और हाइजीन पर ध्यान देने कह रहे हैं। खासकर हाथों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। कारण कि हाथों से ही सबसे ज्यादा संक्रमण फैलने का डर रहता है। इस बीच एक स्कूल में बच्चों को साबुन से हाथ धोने का महत्व समझाती एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बच्चों को समझाने के लिए शिक्षिका ने बेहतरीन उदाहरण दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Hand Wash
इस वीडियो क्लिप को ट्विटर यूजर ली ट्रॉट ने अपने एकाउंट पर साझा किया है। ली ने कैप्शन भी लिखा है- साबुन से हाथ धोना कितना महत्वपूर्ण है, बच्चों को यह समझाने के लिए एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का सबसे उपयुक्त डेमो। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Handwash Importance - फोटो : Twitter
वीडियो में ऐसे समझाया
49 सेकंड के इस वीडियो में शिक्षिका ने पानी में तैरते काली मिर्च पाउडर के कणों को कोविड-19 वायरस बताया है। फिर वह अपने छात्रों में से किसी एक को 'इस वायरस वाले पानी' के अंदर अपनी उंगली डुबोने के लिए कहती है। इसके बाद फिर वह उंगली बाहर निकलवाती है तो छात्र की उंगली में काली मिर्च पाउडर के कण लगे होते हैं। अब वह बच्चों को समझाती है कि ऐसे ही वायरस हमारे हाथों से चिपक जाते हैं। 

अब शिक्षिका छात्र को साबुन घुले पानी में अपनी उंगली डालने कहती है और फिर उसे काली मिर्च पाउडर वाले पानी में डालने को कहती है। उंगली में साबुन का अंश लगा होने के कारण काली मिर्च के कण उसकी उंगली से दूर भाग जाते हैं। यह देखते ही सभी छात्र उत्साह से भर जाते हैं। शिक्षिका समझाती है कि साबुन से हाथ धोने पर वायरस ऐसे ही दूर भाग जाएंगे। 

4 of 5
Handwash - फोटो : Social Media
इस वीडियो में बच्चों को इस बात का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलता है कि साबुन से हाथ धोना कितना महत्वपूर्ण है। इस वीडियो में साफ दिखता है कि सभी छात्र बहुत ही उत्साह के साथ साबुन से हाथ धोने का महत्व समझते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि साबुन से 20 सेकेंड तक अच्छे से हाथ धोना बहुत ही जरूरी है। कार्यस्थल में बार-बार वॉशरूम जाना संभव नहीं होता। ऐसे में लोग सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, लेकिन एक रिसर्च में बताया गया है कि सैनिटाइजर से बार-बार हाथ साफ करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ें: बार-बार सैनिटाइजर से हाथ धोना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hand Wash
मालूम हो कि कोरोना वायरस दुनिया के 122 देशों में फैल चुका है। अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5400 से ज्यादा लोगों की जान इस वायरस के कारण जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें: भारत में स्टेज-2 में पहुंचा कोरोना, स्टेज-3 से रोकने को है 30 दिन का समय

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें