Medically Reviewed by S.C. Tiwari
डॉ. एस. सी. तिवारी
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से और लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.59 लाख से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान संक्रमण की वजह से 1700 से अधिक लोगों की जान चली गई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना की इस दूसरी लहर में नए-नए लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे ने बातचीत के दौरान बताया था कि थकान-कमजोरी, शरीर में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं के साथ भी लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कोरोना के पांच सबसे खतरनाक लक्षणों के बारे में, जिनके दिखते ही आपको तुरंत अस्पताल जाने की जरूरत होती है...