भारत-नेपाल सीमा पर जुटे चीनी नागरिक(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला।
महज 1.4 फीसदी लोगों में पुष्टि
डीजी भार्गव ने कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से भी संपर्क किया गया है, जिन्होंने परीक्षण किट तैयार किया है और हमें आपूर्ति करने को राजी हैं। परीक्षण किट में कहीं कोई कमी न हो, हम यह सुनिश्चित करने में लगे हैं। आईसीएमआर विशेषज्ञों के अनुसार, देश में शुक्रवार तक करीब 6500 टेस्ट किए गए, जिनमें से 78 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यानी कि महज 1.4 फीसदी लोगों में पुष्टि हुई।
आईसीएमआर के एक अधिकारी ने कहा कि हमने लगभग 1,000 लोगों का परीक्षण किया है, जिन्हें चीन, ईरान और इटली से निकाला गया था। परीक्षण के लिए हमने पहले निजी लैब की जरूरत महसूस नहीं की थी, हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो अब इस बारे में सोचेंगे। आईसीएमआर के अधिकारी के मुताबिक, देश आगे की स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है।