फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus से बचना है तो बड़े काम के हैं ये उपाय, जरूर बरतें ये 5 सावधानियां

Tue, 03 Mar 2020 05:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus - फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में 3100 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 91 हजार के आसपास लोग संक्रमित हैं। देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लोग डरे हुए हैं, क्योंकि अभी तक इसका इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसको लेकर दिशानिर्देश जारी कर चुकी है। वहीं, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कोरोनावायरस के संक्रमन (इंफेक्शन) से बचाव में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Mask(सांकेतिक तस्वीर)
मास्क
इंफेक्शन से बचने का यह बहुत आम उपाय है। पिछले दिनों दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए लोग हर जगह मास्क पहने नजर आए थे। मास्क पहनने में शर्माना नहीं चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक इससे संक्रमण का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे पहनना शुरू कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
छींक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
छींक में बरतें सावधानी
छींकते समय सावधानी बरतना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दूसरों की छींक से खुद को बचाना। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपने दिशानिर्देश में इस बात पर जोर दिया है। कोरोनावायरस के लक्षणों में सर्दी-जुकाम भी शामिल है। ऐसे में यह जरूरी है कि जब कोई व्यक्ति छींक रहा हो तो उससे दूरी बना लें और अपना मुंह जरूर ढक लें। 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खिड़कियां और दरवाजे खुला रखें
कोरोनावायरस को लेकर हो रही रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि ताजी हवा में इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। सिंगापुर में चीफ हेल्थ साइंटिस्ट चोर्थ चुहान के अनुसार ताजी हवा में कोरोना वायरस फैल नहीं पाते हैं। यदि हम घर की खिड़कियां और कमरों के दरवाजे खुला रखें, ताकि ताजी हवा आ सके तो ऐसे में कोरोनावायरस के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
कमरे का तापमान 
राष्ट्रीय बायोटेक्नोलॉजी सूचना केंद्र (NCBI) में हाल ही में किए गए रिसर्च के अनुसार कमरे को गर्म रखने से कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। कोशिश करें कि आपके कमरे का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहे। कई वैज्ञानिक भी कह चुके हैं कि गर्मी आने पर कोरोनावायरस का संक्रमण काफी हद तक खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
मछली बाजार(सांकेतिक तस्वीर)
नॉनवेज और इसके मार्केट से बनाएं दूरी
कोरोनावायरस से बचने के लिए नॉनवेज खासकर अंडा और मटन न खाने की सलाह दी जा रही है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि खुले में मांस-मछली बिकने वाले मार्केट से गुजरने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे बदबूदार वातावरण और यहां की हवा में कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इन सावधानियों के अलावा ध्यान रखना चाहिए कि कोरोनावायरस का कोई भी लक्षण दिखे तो लोग गंभीरता बरतें। बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर को एक बार जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें