फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Research: कोरोना वायरस से मौत का खतरा 50 फीसदी तक कम कर देता है ये विटामिन, शोध में दावा

Sun, 27 Sep 2020 06:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विटामिन डी कोरोना से बचाव करने में सक्षम है - फोटो : पिक्साबे
दुनियाभर में कोरोना वारयस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से अबतक करीब 9.93 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काफी प्रयासों के बावजूद पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक भी जा सकता है। इस बीच अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध मे दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के जिन मरीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी (Vitamin D) है, उनकी मौत का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जिन लोगों में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होती है, उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर मौत का खतरा 52 फीसदी तक कम रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मरीज कोरोना से जल्दी उबर जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, विटामिन डी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम में अहम भूमिका निभाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने शोध में बताया है कि शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा रहने से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा भी 13 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं, विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा वाले मरीजों को वेंटिलेटर पर रखे जाने की जरूरत भी 46 फीसदी तक कम हो जाती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
महामारी की शुरुआत से  से ही यह बात बताई जा रही है कि कोरोना से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होनी बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने में विटामिन डी की अहम भूमिका है। ऐसे में कोरोना महामारी से लड़ने में विटामिन डी काफी हद तक कारगर उपाय है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मालूम हो कि अमेरिका में औसतन 42 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि बुजुर्गों में भी विटामिन डी की काफी कमी होती है। यही कारण है कि कोरोना की चपेट में बुजुर्ग जल्दी आ जाते हैं और उनकी मौत होने की भी संभावना युवाओं की तुलना में ज्यादा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vitamin d - फोटो : Pixabay
मालूम हो कि सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए डॉक्टर भी खासकर ठंड के मौसम में धूप सेंकने की सलाह देते हैं। अन्य मौसम में भी सुबह मी हल्की धूप में टहला जा सकता है। कोरोना काल में विटामिन डी की गोलियां खाने की भी सलाह दी जा रही है। हालांकि डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें