कोरोना महामारी के कारण देश में पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से लोगों के लिए दुनिया थम-सी गई है। देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि धीरे-धीरे लॉकडाउन में शर्तों के साथ ढील यानी छूट दी जा रही है। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने जा रहा है। ऐसे में हमें भी मानसिक और शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार होना होगा। कोरोना महामारी बहुत जल्दी तो जड़ से समाप्त होने वाली है नहीं, ऐसे में हमें खुद को अभ्यस्त बनाना होगा, एहतियात बरतने की आदत डालनी होगी।
यहां हम उन्हीं बातों की चर्चा करेंगे कि घर में खानपान से लेकर हमारी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग की आदत कितनी जरूरी है और बाहर निकलें तो किन बातों का ध्यान रखें...वगैरह। साथ ही इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों की भी चर्चा करेंगे।