प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, यह अध्ययन कोरोना संक्रमण की दर का अनुमान लगाने के लिए किया गया था, जिसमें वुहान के अलावा शंघाई, बीजिंग, हुबेई, गुआंग्डोंग, जिआंगसू, सिचुआन और लिओनिंग प्रांत के लोगों को शामिल किया गया था। इसमें लोगों के खून के नमूनों की जांच की गई और एंटीबॉडीज का पता लगाया गया। दरअसल, किसी व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडीज मिलने का मतलब है कि वो व्यक्ति कभी न कभी वायरस से संक्रमित हुआ है और उसके रोग प्रतिरोधक तंत्र ने उस वायरस से निपटने के लिए एंटीबॉडीज बनाई हैं।