फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मास्क का व्यापक उपयोग कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में कर सकता है मदद, वैज्ञानिकों का दावा

Wed, 20 Jan 2021 11:55 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क के इस्तेमाल को कोरोना वायरस से बचाव के सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। फेस मास्क की प्रभावशीलता के बारे में चल रही बहस के बीच इस हफ्ते प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि मास्क का व्यापक उपयोग कोविड-19 के बड़े प्रकोप को रोकने में मदद कर सकता है। यह अध्ययन द लैंसेट डिजिटल हेल्थ में मंगलवार को प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में 13 साल या उससे अधिक उम्र के तीन लाख से अधिक अमेरिकियों के मास्क पहनने की आदतों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कई बातें निकल कर सामने आईं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दरअसल, प्रतिभागियों से सवाल पूछा गया था कि सार्वजनिक जगहों पर रहने के दौरान, किराने के सामान की खरीदारी करते समय या परिवार और दोस्तों के घर आने-जाने के दौरान उनके मास्क पहनने की कितनी संभावना है। इसके जवाब में 85 फीसदी के करीब लोगों ने कहा कि किराने के सामान की खरीदारी करते समय 'बहुत अधिक संभावना' है कि वे मास्क पहनें और लगभग 40 फीसदी लोगों ने परिवार और दोस्तों के घर आने-जाने के दौरान मास्क पहनने के बारे में भी यही कहा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीते दिसंबर में भी मास्क से संबंधिक एक शोध किया गया था, जिसमें यह कहा गया था कि संक्रमण से बचने के लिए सिर्फ मास्क पहनना ही काफी नहीं होगा बल्कि इसके लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना जरूरी है। यह शोध फिजिक्स ऑफ फ्लूइड नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा बीते नवंबर में भारत में भी मास्क और सुरक्षित शारीरिक दूरी से संबंधित एक शोध किया गया था। यह शोध आईआईटी भुवनेश्वर के शोधकर्ताओं ने किया था। अध्ययन में पाया गया था कि मास्क जैसे एहतियात के बिना छींक के दौरान निकली पानी की छोटी-छोटी बूंदें 25 फुट की दूरी तक जा सकती हैं, यहां तक कि बेहद सूक्ष्म कण मास्क से भी बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों से कहा था कि दो गज की दूरी के नियम का पालन करना बहुत ही जरूरी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें