फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 70 फीसदी लोगों ने भी ऐसा किया होता तो नियंत्रण में होती कोरोना महामारी, नए अध्ययन में खुलासा

Thu, 26 Nov 2020 11:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस को लेकर हमेशा से यह सवाल उठता रहा है कि क्या इसे महामारी बनने से रोका जा सकता था? इसका जवाब दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने तो हां में दिया था और कैसे रोका जा सकता था, इसके बारे में भी बताया था और अभी भी बताया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते, जिसकी वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वैसे तो मास्क पहनने को कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय बताया गया है और हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर 70 फीसदी लोगों ने भी लगातार मास्क पहना होता तो कोरोना महामारी को विकराल रूप लेने से रोका जा सकता था।  
विज्ञापन

2 of 4
Coronavirus Reinfection - फोटो : iStock
अध्ययन में यह भी कहा गया है कि आम कपड़े से भी लगातार मुंह ढकने से संक्रमण फैलने की दर कम हो सकती है। 'फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स' पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में 'फेस मास्क' पर किए गए अध्ययनों का आकलन किया गया और देखा गया कि क्या ये एक संक्रमित व्यक्ति के दूसरे लोगों को संक्रमित करने की संख्या को कम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस अध्ययन के मुताबिक, अत्यधिक प्रभावकारी फेस मास्क, जैसे कि लगभग 70 फीसदी अनुमानित प्रभावकारिता वाले सर्जिकल मास्क को अगर 70 फीसदी लोगों ने भी सार्वजनिक जगहों पर पहना होता, तो इस वैश्विक महामारी के प्रकोप को कम किया जा सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अध्ययन के शोधकर्ताओं में 'नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर' के संजय कुमार भी शामिल थे। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिलहाल संक्रमण के मामले तो भारत समेत दुनियाभर में तेजी से फैल रहे हैं। अगर लोग अभी भी सावधान हो जाएं और कोविड से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करें तो संक्रमण की दर को कम किया जा सकता है। कोरोना से बचाव के उपायों में मास्क पहनने से लेकर समय-समय पर हाथों को साबुन-पानी से धोना, सामाजिक दूरी बनाकर रखना, बेवजह घर से बाहर न निकलना शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें