फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 15 मिनट से भी कम समय में फैल सकता है कोरोना वायरस, नए शोध में दावा

Thu, 28 Jan 2021 04:59 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 10 करोड़ 15 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। काफी तेजी से फैल चुके इस वायरस को लेकर बीते सोमवार को सीडीसी द्वारा एक नई रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसके मुताबिक नेशनल फुटबॉल लीग ने पाया कि संक्रमित लोग कोरोना वायरस को 15 मिनट से भी कम समय में दूसरों के साथ संचारित कर सकते हैं। यह चार मुख्य कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें 'क्या आपने मास्क पहना था, कमरा कितना हवादार था, संक्रमित व्यक्ति से आपकी कितनी देर तक बातचीत चली और आपने सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया था या नहीं' शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अध्ययन के मुताबिक, अगस्त से नवंबर 2020 तक लगभग 11,400 खिलाड़ियों और नेशनल फुटबॉल लीग से जुड़े अन्य कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जिसमें 329 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान सभी लोगों की जांच की गई कि कौन किस व्यक्ति से कितने समय के लिए मिला था, जिसमें यह पाया गया कि कुछ लोगों ने 15 मिनट से भी कम समय में वायरस को दूसरों के बीच फैला दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ दिन पहले संक्रमण से जुड़ी एक अध्ययन रिपोर्ट आई थी, जिसमें ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग भी संक्रमण फैला सकते हैं। इस अध्ययन में कहा गया था कि पहले हो चुका कोरोना का संक्रमण कम से कम पांच महीनों के लिए प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। इस दौरान वह व्यक्ति को दोबारा संक्रमित नहीं होगा, लेकिन उसके संपर्क में आने से दूसरे लोग जरूर संक्रमित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञों ने आगाह किया था कि संक्रमण से ठीक होने के बाद जिन लोगों के अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है, वो भी अपनी नाक या गले के माध्यम से वायरस के वाहक हो सकते हैं और वैसे लोगो से दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें, समय-समय पर हाथ धोते रहें और लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें, चाहे वो कोरोना से ठीक ही क्यों न हो चुका हो।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें