प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्जिकल मास्क का ज्यादा इस्तेमाल तो डॉक्टर और नर्स ही करते हैं और चूंकि इसका इस्तेमाल केवल एक बार ही किया जाता है, ऐसे में दुनियाभर में भारी मात्रा में सर्जिकल मास्क को नष्ट किया जा रहा है। इससे मास्क की कमी तो हो ही रही है, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान तो पर्यावरण को हो रहा है, क्योंकि सर्जिकल मास्क प्लास्टिक के बने होते हैं और वो जल्दी नष्ट नहीं होते हैं।