फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: चश्मा पहनने से हो सकता है कोविड-19 से बचाव, नए अध्ययन में दावा

Fri, 26 Feb 2021 03:50 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 11 करोड़ 35 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 25 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना वायरस को बेहतर तरीके से जानने और समझने के लिए दुनियाभर में लगातार शोध चल रहे हैं। अब एक ताजा शोध में यह दावा किया जा रहा है कि चश्मा पहनने वाले लोगों को कोरोना से संक्रमित होने का खतरा तीन गुना कम होता है। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि जो लोग चश्मा पहनते हैं और मास्क भी लगाते हैं, वो अपने आंख, नाक और मुंह को कम छूते हैं। इससे वायरस के शरीर में प्रवेश करने की संभावना घट जाती है, जिससे व्यक्ति संक्रमित होने से बच सकता है। यह अध्ययन भारत में ही किया गया है, जिसकी रिपोर्ट हेल्थ साइंसेज से जुड़ी वेबसाइट मेडरिक्सिव पर प्रकाशित की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यह अध्ययन उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक अस्पताल में किया गया है। इसमें कुल 304 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 223 पुरुष और 81 महिलाएं थीं और इनकी उम्र 10 साल से 80 साल के बीच थी। ये सभी लोग कोरोना से संक्रमित थे। इस अध्ययन में शामिल करीब 19 फीसदी लोग ऐसे थे, जो ज्यादातर समय चश्मा पहनते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि शोध में शामिल लोगों ने हर घंटे औसतन 23 बार अपने चेहरे को छुआ, जबकि प्रति घंटे औसतन तीन बार लोगों ने अपनी आंखों को छुआ। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि जो लोग नियमित रूप से चश्मा नहीं पहनते हैं, उनकी तुलना में नियमित रूप से चश्मा पहनने वाले लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का खतरा दो से तीन गुना कम था।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसा कई अध्ययनों में पाया गया है कि संक्रमित हाथों से आंखों को छूने और रगड़ने से वायरस के शरीर में प्रवेश करने का खतरा रहता है। अब इस नए अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक चश्मे का इस्तेमाल करने से बार-बार आंखों को छूने और रगड़ने से रोका जा सकता है, जिससे संक्रमित होने का खतरा काफी कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पिछले साल भी ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि चश्मा पहनने वाले लोगों के कोरोना वायरस के संपर्क में आने और उससे संक्रमित होने का खतरा कम था। यह अध्ययन जामा ऑपथैल्मोलॉजी नामक पत्रिका में भी प्रकाशित हुई थी। 

नोटः यह लेख हेल्थ साइंसेज से जुड़ी वेबसाइट मेडरिक्सिव पर प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें