दुनियाभर के लोग पहले से ही कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान हैं और हालिया कुछ दिनों में इसके नए-नए स्ट्रेन ने और भी काफी परेशान करके रख दिया है। कहा जा रहा है कि वायरस के ये नए स्ट्रेन अपने मूल रूप के मुकाबले कहीं ज्यादा संक्रामक हैं। वैज्ञानिक इनको लेकर लगातार अध्ययन में लगे हुए हैं और यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कितने खतरनाक हैं। दरअसल, कोरोना के नए स्ट्रेन ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में देखने को मिले हैं, जो अब वहां से कई देशों में फैल चुके हैं। आइए जानते हैं इन नए स्ट्रेन के बारे में कि ये कितने संक्रामक और खतरनाक हैं और इनसे आखिर डरने की कितनी जरूरत है?