फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: क्या सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wed, 29 Apr 2020 06:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सार्वजनिक शौचालय (सांकेतिक तस्वीर)
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इसकी दवा और वैक्सीन तैयार करने में दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हैं। अलग-अलग तरह की थेरेपी से लेकर पहले से उपलब्ध दवाओं पर भी प्रयोग चल रहे हैं। हर दिन संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच लोगों के बीच एक तरह से भय का माहौल बन रहा है। हालांकि डरने की बजाय हमें एहतियात बरतने की ज्यादा जरूरत है। कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सी अफवाहें भी फैल रही है। सरकार की ओर से इन अफवाहों का खंडन कर लोगों को सच बताया जाता रहा है। इस महामारी के प्रति हर जरूरी सावधानियों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आगाह किया जाता है और लोगों से हर जरूरी एहतियात बरतने की अपील की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 4
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग(File Photo) - फोटो : पीटीआई
  • क्या अस्थमा के मरीजों को हमेशा मास्क पहनना जरूरी
 नहीं, अस्थमा के मरीजों को घर में भी हमेशा मास्क पहने रहना जरूरी नहीं है। डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि इस संबंध में जितनी एहतियात सबको रखनी है, उतनी ही अस्थमा के मरीजों को भी। उन्होंने कहा कि नियमित हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बहुत जरूरी है। लोग बाहर न निकलें तो बेहतर और अगर निकलना पड़े तो मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • क्या सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करना नुकसानदेह है?
डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि ऐसे समय में जबकि घर के शौचालयों की नियमित सफाई और सैनिटाइज करने की सलाह दी जा रही है, तो सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल न ही करना बेहतर है। हो सकता है कि वहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी आया हो। वहां के दरवाजे, हैंडल, फर्श आदि की सफाई ठीक से न की गई हो। ऐसी स्थिति में संक्रमण की संभावना रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. सिन्हा ने कहा कि अगर आप अपने वर्कप्लेस, बैंक वगैरह में भी किसी सार्वजनिक शौचालय में जाते हैं तो ध्यान रखें कि वहां सफाई में कोई भी चूक न हुई हो। सफाई में चूक से संक्रमण का खतरा रहता है। वे कहते हैं, जो जरूरी सेवाओं से न जुड़े हों, वे घर से न ही निकलें तो बेहतर है। अगर सब्जी, दूध, राशन वगैरह लेने बाहर जाना हो तो घर में ही शौचालय का इस्तेमाल कर के निकलें, ताकि बाहर सार्वजनिक शौचालय जाना न पड़े।  जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि इस नाजुक दौर में हर तरह के संक्रमण से बचने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें