कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों का अस्पतालों में इलाज हो रहा है और बहुत सारे मरीज ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही रहने की अनुमति दी है, लेकिन इसके लिए होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। घर में ऐसे मरीजों की बहुत खास देखभाल जरूरी है। मरीजों के कमरे ही नहीं, बल्कि उनके बर्तन और कपड़े वगैरह भी अलग रखने को कहा गया है। कोरोना संकट के इस दौर में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जिसको लेकर बहुत से लोग भ्रम में है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब।