फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Research: कोरोना से मौत का आंकड़ा कम करना है तो डाइट में इन सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं

Tue, 21 Jul 2020 10:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Vegetables - फोटो : Instagram@RT
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है और साथ ही इससे होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए एक ओर इसकी वैक्सीन तैयार की जा रही है तो दूसरी ओर दवाओं पर भी शोध हो रहे हैं। एक ताजा रिसर्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. जियन बूस्क्वैट ने दावा किया है कि खाने में सब्जी की मात्रा कोरोना संक्रमण से मौत की दर को कम कर सकती है। उनकी सलाह है कि लोग खाने में खीरे, पालक और पत्तागोभी की मात्रा को बढ़ाएं।
विज्ञापन

2 of 7
Coronavirus New Research - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • डॉ. जियन बूस्क्वैट विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के ग्लोबल एलायंस अंगेस्ट क्रॉनिक रेस्पिरेस्ट्री डिसीज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका दावा है कि एक ग्राम सब्जी की मात्रा भी मौत की दर को कम कर सकती है। डॉ. जियन ने अपने शोध में कहा है कि कोरोना महामारी से होने वाली मौत की दर उन देशों में कम है, जहां सब्जियां और फर्मेंटेड फूड का अधिक सेवन किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
green vegetables - फोटो : social media
  • शोधकर्ता का कहना है कि खीरा, पालक और पत्तागोभी वगैरह ब्रेसीकेसी फैमिली की सब्जियां हैं। इन सब्जियों में सल्फोराफेन होता है जो शरीर में Nrf2 को सक्रिय करता है। दरअसल, यही Nrf2 कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा देता है और संक्रमण को गंभीर होने से रोकता है। जिन देशों में इन चीजों का अधिक सेवन किया जाता है, वहां कोरोना संक्रमण के बाद मौत की दर कम रही है।

4 of 7
Cabbage - फोटो : Social Media
खीरा और पत्तागोभी है कारगर
  • शोधकर्ताओं की टीम ने दावा किया कि केवल पत्तागोभी और खीरा खाने से भी कोरोना से होने वाली मौत की दर कम की जा सकती है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि लोगों की डाइट में पत्तागोभी शामिल कर मौत का खतरा 13.6 फीसदी और खीरे की मात्रा बढ़ाकर मौत का खतरा 15.7 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मौत की दर को कम कर सकता है एंटीऑक्सीडेंट 
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण ये डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम करती है। इस नए शोध में डॉ. जियन ने दावा किया है कि पत्तागोभी, पालक, खीरा, ब्रोकली और टमाटर आदि में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इस शोध के बारे में डॉ. जियन और उनकी शोध टीम का कहना है कि कोरोना से होने वाली मौत की दर कम करने में कई कारकों की भूमिका होती है, जिनमें खानपान महत्वपूर्ण फैक्टर है। कोरोना की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी, लेकिन चीन में ही अलग-अलग जगह मौत की दर काफी अलग थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खीरा सलाद - फोटो : सोशल मीडिया
  • शोध के मुताबिक, ब्रोकली, पत्तागोभी और खीरा जैसी सब्जियां इंसुलिन रेसिस्टेंस होती हैं और इनका ज्यादा इस्तेमाल करने वाले कई देशों में मौत की दर कम पाई गई। मालूम हो कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.49 करोड़ पार कर चुका है, जबकि इस महामारी से अबतक 6.15 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें