कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत समेत कई देशों में इसकी वैक्सीन को लेकर अच्छी प्रगति है। वहीं दूसरी ओर बीते कुछ महीनों में कोरोना महामारी के इलाज के लिए भी कई दवाएं सामने आई हैं। कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई ड्रग फेविपिराविर को कई कंपनियां अलग-अलग नामों से लॉन्च कर चुकी है। कंपनियों में MSN ग्रुप के अलावा सिप्ला, हेटेरो, ग्लेनमार्क, जेनवर्क्ट फार्मा आदि शामिल हैं। अबतक यह दवा 33 रुपये से लेकर 75 रुपये प्रति टैबलेट की कीमत में उपलब्ध है। गुरुवार को MSN ग्रुप ने 'फेविलो' नाम से सबसे सस्ता वर्जन लॉन्च किया, लेकिन अब एक और कंपनी इससे भी सस्ती दवा उतारने की तैयारी में है।