फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या भारत में भी म्यूटेट हो रहा है खतरनाक कोरोना वायरस? जानिए विशेषज्ञ की राय

Tue, 22 Sep 2020 11:45 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। अब तक इससे तीन करोड़ 12 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि नौ लाख 65 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में संक्रमित हुए लोगों में एक चौथाई से भी ज्यादा तो भारत में ही हैं। यहां 54 लाख 91 हजार से भी अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 87 हजार के पार हो चुका है। कई वैज्ञानिक इस वायरस के तेजी से फैलने के पीछे इसके म्यूटेशन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका मानना है कि जब से कोविड-19 दुनिया में आया है, तब से लेकर अब तक वह कई रूप ले चुका है, जिसकी वजह से इसका इलाज ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब भारत में इसका म्यूटेशन हो रहा है या नहीं, आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई लोग जिन्हें खांसी, जुकाम नहीं है, वे मास्क हटाकर बात करते हैं, यह कितना सुरक्षित है? 
  • दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'ऐसा नहीं है कि वायरस केवल खांसने, छींकने या जुकाम होने पर ही फैले। संक्रमित व्यक्ति चाहे लक्षण वाला हो या बिना लक्षण वाला, उसके बोलने, गाना गाने, हंसने, रोने से भी वायरस मुंह के जरिए बाहर निकल आता है। अब कितनी तेजी से वायरस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचेगा और उसे संक्रमित करेगा, यह वायरस की गति पर निर्भर करता है। अगर दोनों ने मास्क लगाया है तो संक्रमण की संभावना मात्र 1.5 प्रतिशत रह जाती है। अगर दोनों ने कॉटन के मास्क के साथ करीब 6 गज की दूरी बनाए रखी है तो संक्रमण की आशंका न के बराबर हो जाती है।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
लंदन के एक शोध के मुताबिक वायरस म्यूटेट हो रहा है, क्या हमारे देश में भी ऐसा हो रहा है? 
  • डॉ. नीरज गुप्ता के मुताबिक, 'वायरस के स्वरूप बदलने की पहले से ही उम्मीद थी। चीन के वुहान से निकल कर जब वायरस इटली तक पहुंचा तो अन्य यूरोपीय देशों के मुकाबले वहां यह काफी घातक था। ऐसे ही अमेरिका और भारत में वायरस में फर्क माना जा रहा था। ऐसा पाया गया है कि भारत में कोरोना वायरस के चार मुख्य वायरस हैं और 23-24 म्यूटेट वायरस मिल चुके हैं।'  

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोमोरबिडिटी वाले मरीज ज्यादा भयभीत हैं और तनाव में हैं, उन्हें क्या सलाह है? 
  • डॉ. नीरज गुप्ता कहते हैं, 'ऐसे लोग सबसे ज्यादा इसलिए डर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पहले से कोई बीमारी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कोमोरबिडिटी वालों को ही वायरस हो रहा है बल्कि अगर किसी को डायबिटीज या कोई अन्य बीमारी है और वो सामान्य है तो कोई परेशानी नहीं है। दवाई लेते रहें और तनाव न लें। वायरस से बचने के नियमों का पालन करेंगे तो वायरस से सुरक्षित रहेंगे।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अक्सर लोग मास्क को फेंक देते हैं, इसे कैसे डिस्पोज करें? 
  • डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'मास्क जीवनशैली का अंग है, अगर कोई नहीं पहनता है और आपके कहने पर नाराज होता है तो उन्हें समझाइए कि ये सिर्फ आपकी नहीं बल्कि उनकी भी सुरक्षा का सवाल है। कॉटन के मास्क को साफ करने के लिए साबुन पानी से धोकर सुखा लें। अगर एन-95 मास्क है तो उसे एक दिन इस्तेमाल करने के बाद चार दिन बाद दोबारा लगा सकते हैं। डिस्पोजेबल मास्क को अस्पताल आदि में अलग-अलग तरह से नष्ट किया जाता है। अब अगर आम आदमी डिस्पोजेबल मास्क लगाए हैं तो उसे सड़क पर ऐसे न फेंके, बल्कि पेपर में 72 घंटे लपेटकर रखने के बाद उसे नष्ट कर दें या कूड़ेदान में फेंक दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
रिकवरी के मामले में भारत शीर्ष पर है, इसे कैसे देखते हैं? 
  • डॉ. नीरज गुप्ता कहते हैं, 'कोरोना के बारे में सभी यह जानते हैं कि करीब 80 प्रतिशत लोग कम लक्षण वाले होते हैं। 15 प्रतिशत लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है, जब उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है और ऑक्सीजन लगानी होती है। इनमें भी पांच प्रतिशत लोग ही ऐसे होते हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ता है। उनमें भी ज्यादा अधिक प्रतिशत में लोग ठीक हो जाते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में रिकवरी रेट बढ़ रहा है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें