पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े अभी भी ज्यादा ही हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन इस दौरान चार हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि इस बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 18 करोड़ 22 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। हाल ही में वैक्सीन की डोज को लेकर बदलाव भी किए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...