देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं और हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, जो काफी चिंता की बात है। हालांकि इस बीच देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है और हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक सात करोड़ 91 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...