फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: घर पर कैसे करें कोरोना के हल्के संक्रमण का इलाज? आईसीएमआर ने बताए उपाय

Thu, 20 May 2021 02:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 76 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,800 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि इस बीच संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल दो करोड़ 23 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और इसमें अधिकतर वो लोग हैं, जो कोरोना के हल्के संक्रमण का शिकार हुए थे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने घर पर कोरोना के हल्के संक्रमण का इलाज कैसे करें, इसके उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
होम आइसोलेशन में क्या करें? 
  • शारीरिक दूरी, इनडोर मास्क का इस्तेमाल, हाथों की स्वस्छता का कड़ाई से पालन करें 
  • शरीर के तापमान और ऑक्सीजन सेचुरेशन की निगरानी करें (उंगली के जरिये ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच) 
  • उपचार के लिए किसी डॉक्टर के संपर्क में रहें 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्के लक्षण की स्थिति में चिकित्सीय सुझाव 
  • आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक, आइवरमेक्टिन टैबलेट (200 एमसीजी/kg) 3-5 दिनों के लिए दिन में एक बार लिया जा सकता है। ध्यान रहे, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसे लेने से बचें। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • गाइडलाइन के मुताबिक, कोरोना के हल्के संक्रमण वाले मरीज आइवरमेक्टिन या फिर एचसीक्यू टैबलेट (400 एमजी) पहले दिन दो बार, उसके बाद चार दिनों तक 400 एमजी दिन में एक बार ले सकते हैं, अगर इसकी मनाही न हो। आईसीएमआर का कहना है कि इनके सेवन से फायदा हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • आईसीएमआर के मुताबिक, अगर मरीज में रोग के लक्षण उभरने के पांच दिनों के बाद भी (बुखार और/या खांसी में) आराम न हो तो पांच दिनों के लिए दिन में दो बार स्पेसर के साथ इनहेलेशनल बुडेसनाइड का 800 एमसीजी का डोज (डीपीआई/एमडीआई इनहेलर के माध्यम से) दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लें 
  • कोरोना के हल्के लक्षण के बावजूद अगर मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा अगर तेज बुखार/गंभीर खांसी, खासतौर पर लक्षण उभरने के पांच दिनों से अधिक समय तक रहे तो मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन जोखिम वाली स्थिति में भी तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत  
  • हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, सीएडी (कोरोनरी धमनी की बीमारी) 
  • मधुमेह और इम्यून से जुड़ी अन्य समस्या 
  • क्रोनिक फेफड़े/किडनी/लिवर संबंधित रोग 
  • सेरेब्रोवैस्कुलर रोग, मोटापा आदि 
अस्वीकरण नोट:  यह लेख आईसीएमआर की गाइडलाइन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें