फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: 2021 में भी कोरोना महामारी कर सकती है लोगों को प्रभावित, विशेषज्ञ की चेतावनी

Sun, 21 Feb 2021 11:08 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
देश में कोरोना महामारी अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, यहां कोविड से ठीक होने की दर 97.27 फीसदी हो चुकी है। देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की दर महज 1.32 फीसदी ही रह गई है। हालांकि एक महामारी रोग विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की है कि कोविड-19 का प्रकोप 2021 में भी रह सकता है। एक मराठी न्यूज चैनल पर कोरोना के बारे में चर्चा के दौरान बोलते हुए डॉ. रमन गंगाखेडकर ने महामारी की स्थिति को 'जटिल' बताया। डॉ. रमन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में महामारी रोग के प्रमुख वैज्ञानिक रह चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा, 'यदि कोई इस भ्रम में है कि कोविड-19 का चरण जल्द ही समाप्त हो जाएगा, तो वे गलत हैं। कोरोना का संक्रमण 2020 में भी था और यह वैसे ही 2021 में भी लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह एक बहुत ही जटिल मुद्दा है और हमें हर मामले को बहुत सावधानी से संभालना चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
डॉ. रमन ने कहा, 'महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वायरस का प्रसार निहित है।' दरअसल, मुंबई में पिछले हफ्ते से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए बृहन मुंबई महानगर पालिका ने कठोर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। नए दिशानिर्देश के तहत अब एक हजार से अधिक इमारतों को सील किया जा चुका है।

4 of 5
कोरोना का टीका लगवाती एक महिला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हालांकि इस महामारी को खत्म करने के लिए जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके तहत देश में अब तक एक करोड़ सात लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि पिछले 24 घंटों के दौरान पांच लाख 27 हजार 197 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टीकाकरण के बावजूद सावधानी बरतने की जरूरत 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत दुनियाभर के कई वैज्ञानिक यह पहले भी कह चुके हैं कि कोरोना का टीका लग जाने के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीमारी से बचने के लिए मास्क पहनना, साबुन-पानी से हाथों को धोना या सैनिटाइजर का उपयोग करना, सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने जैसे नियमों का पालन जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें