फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से ठीक होने के बाद जिम जाना या व्यायाम करना कब से शुरू करें?

Sat, 26 Jun 2021 08:38 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना की दूसरी लहर ने देश में भयंकर तबाही मचाई, लाखों लोगों को संक्रमित किया और हजारों की जान ले ली। अब चूंकि संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इस बीच तीसरी लहर की संभावना भी जताई जाने लगी है और कहा जा रहा है कि ये लहर बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक, सितंबर-अक्तूबर में देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है, लेकिन अगर लोग सावधानी बरतें तो उसे टाला जरूर जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 96.66 फीसदी तक पहुंच गई है। अब तक कोरोना के संक्रमण से दो करोड 91 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कमजोरी जैसी समस्याएं कई महीने तक बनी रह रही हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि कोरोना से ठीक होने के बाद जिम जाना या व्यायाम करना कब से शुरू कर सकते हैं? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
दूसरी लहर में अब देश का कई हिस्सों में कोरोना के कम मामले आ रहै हैं, ऐसे में आप मास्क को लेकर क्या कहेंगे? 
  • मुंबई स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'जो हेल्थकेयर वर्कर्स होते हैं, वह सर्जिकल मास्क पहनते हैं, मरीज के सामने जाने पर वह एन-95 मास्क पहनते हैं। कपड़े का जो मास्क होता है, उसमें से वायरस के ट्रांसमिट (प्रसार) होने की संभावना अधिक होती है। जो सर्जिकल मास्क होता है, वह वाटरप्रूफ होता है, उसमें से वायरस के ट्रांसमिट होने की संभावना बेहद कम होती है। इसीलिए अगर आप घर के बाहर जाएं तो सर्जिकल मास्क पहन कर जाएं। अगर तीसरी लहर से बचना चाहते हैं तो घर में भी सर्जिकल मास्क पहनें।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना से ठीक होने के बाद जिम या व्यायाम जैसी गतिविधियां कब से शुरू कर सकते हैं? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'अगर किसी को कोरोना हो जाता है और वह ठीक हो जाते हैं, तो फिजिकली (शारीरिक) उनकी मसल्स (मांसपेशियां) पर काफी फर्क पड़ता है। नॉर्मल होने की अवधि तीन महीने तक की होती है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जिम नहीं करना चाहिए। रोज कम से कम 10 मिनट वॉक ले सकते हैं, लेकिन भारी सामान नहीं उठाना चाहिए।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
शुगर के मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद कितने दिनों में जांच करवानी चाहिए? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'जिन मरीजों को पहले से कोमोरबिडिटी है, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनका शुगर लेवल अनकंट्रोल (अनियंत्रित) हो जाता है। अगर वह शुगर नहीं भी खाते हैं तो भी उनकी इंसुलिन की सिक्रेशन कम हो जाती है और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को कोविड से ठीक होने के बाद न्यूट्रिशियस फूड, प्रोटीन डाइट जिसमें कार्बोहाइड्रेट कम हो, मल्टीविटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की गोलियां लेनी चाहिए। अधिक शुगर को कम करने के लिए एक्सरसाइज (व्यायाम) करना काफी जरूरी है।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या शुगर की बीमारी में फल खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'हर एक फल में शुगर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, तो हमें उनसे बच कर रहना चाहिए। शुगर लेवल कम करने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट हमेशा अच्छी रहती है। चाय बिना चीनी वाली पिएं और वॉकिंग करें। इस तरह से अगले तीन से नौ महीने तक हमें अपने शुगर लेवल का ख्याल रखना जरूरी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
बहुत सारे लोग अभी भी टीका लेने से कतरा रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए आप क्या कहेंगे? 
  • डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'अभी हमारे पास दो टीके हैं, कोविशील्ड और कोवाक्सिन। दोनों की एफिकेसी (प्रभावकारिता) 70 प्रतिशत से ज्यादा है। किसी वजह से अगर आपके शरीर में खून के थक्के यानी ब्लड क्लॉट बनने लगते हैं, तो आपकी जो ब्लड थिनर की गोली है, उसे बंद न करें। भारत में वैक्सीन लेने के बाद ब्लड क्लॉट की संभावना बेहद कम है। ये घटनाएं हमारे देश में काफी कम हैं। इसलिए आप बेझिझक कोविशील्ड या कोवाक्सिन ले सकते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें