देश में कोरोना का संकट बरकरार है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन अभी भी रोजाना ढाई लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस संक्रमण ने भी एक नई चिंता पैदा कर दी है। देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। अब इस नए खतरे को देखकर मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जैसे- क्या कोविड से ठीक हो चुके लोगों को भी ब्लैक फंगस होने का खतरा है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब...