कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि ठीक से हाथ धोया जाए, हालांकि इसमें अक्सर लापरवाही की जाती है। हाथ धोना सबसे आसान है, लेकिन सच ये है कि अधिकतर लोगों को हाथ धोने का सही तरीका नहीं पता है। यही कारण है कि संक्रमण तेजी से फैलता है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने कोरोना के बढ़ते कहर को देख लोगों को ‘हैंड हाईजीन’ पर अधिक जोर देने को कहा है। आइए, जानते हैं क्या है विशेषज्ञों की सलाह: