फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ठीक नहीं लापरवाही, इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए क्या करें, क्या न करें?

Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए एक चीनी युवतीं(File Photo)
चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस का संक्रमण विश्वभर में फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ्य एजेंसियों के निर्देश के बावजूद लोग कई जगहों पर लापरवाही बरतते दिखे। अब भी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की यही सलाह है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें और खासकर अपना इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखें। हालांकि यह एक-दो दिन में मजबूत तो नहीं होने वाला, लेकिन इसके लिए आपको अपने नियमित खानपान और कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हैदराबाद में मास्क पहने युवतियां(File photo) - फोटो : PTI
डॉक्टरों के अनुसार दिल के मरीज, डायबिटीज, कैंसर और किडनी की बीमारी वाले लोगों और बुजुर्गों पर कोरानावायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। कारण कि ऐसे लोगों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़े भी यही दिखाते हैं कि इससे ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हुई है। गनीमत है कि भारत में अबतक कोरोना के संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में हमें लापरवाही बरतने की बजाय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने पर ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 8
पालक
न्यूट्रीशियंस बताते हैं कि पालक में फॉलेट पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत भी करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, आयरन हमारे शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखता है।

4 of 8
त्रिफला - फोटो : सोशल मीडिया
आयुर्वेद में त्रिफला के कई फायदे बताए गए हैं। आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण, गुनगने पानी के साथ शाम में लेने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। वहीं, मशरूम वाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करने में सहायक होता है। इसमें सेलेनियम, ऐंटिऑक्सिडेंट, विटमिन-बी और रिबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
नियमित रूप से गिलोई का रस पीना हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। यह बाजार में तैयार भी मिलता है या फिर आप घर में भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए करीब चार इंच लंबाई में गिलोई का तना के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और इसे मिक्सी में पीस लें। अब चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ उस पेस्ट को उबाल लें। यह मिश्रण जब एक कप बच जाए तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला लें और सुबह खाली पेट इसका नियमित तौर पर सेवन करें। 
विज्ञापन

6 of 8
tulsi
एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेट्री जैसे औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है। तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद है। हर दिन तुलसी की 5 पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से रोगों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है। वहीं, आधा चम्मच आंवले का चूर्ण एक चम्मच शहद के साथ सुबह खाली पेट पीने से भी आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन दुरुस्त रहता है। 
विज्ञापन

7 of 8
turmeric
एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड से भरपूर हल्दी आपके शरीर को एलर्जी से लड़ने के काबिल बनाता है। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीना बहुत ही सेहतमंद होता है। 
विज्ञापन

8 of 8
yoga - फोटो : social media
क्या करें, क्या न करें
  • हर दिन 30 मिनट से 45 मिनट तक ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नियमित रूप से अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार करें। 
  • हाथ की साफ-सफाई बहुत जरूरी है, इसे गंदा न रखें। सबसे ज्यादा बैक्टीरिया या वायरस हमारे हाथों के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए समय-समय पर अच्छे से हाथ धोते रहें। 
  • रात को गुनगुने पानी से गरारे करने की भी सलाह दी जा रही है। इससे मुंह में गया बैक्टीरिया खत्म हो जाएगा। 
  • स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद लेनी बहुत जरूरी है। अपना वजन बीएमआई के अनुसार नियंत्रित रखें, इसे बढ़ने न दें। ओवरवेट होने के कारण आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें