coronavirus
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस से हांगकांग, जापान और फिलिपिंस में मरीजों की मौतें हुई हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित 9,500 मरीजों के इलाज के बाद उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस का चीन के स्वास्थ्य कर्मियों पर भी गंभीर असर पड़ा है और 1,700 से ज्यादा स्वास्थ्य अधिकारी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रविवार को बीजिंग पहुंच वायरस से निपटने में चीनी अधिकारियों की मदद करने की संभावना है। वहीं, जापान के क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस में सवार लोगों में से संक्रमित की संख्या 355 हो गई है।