फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,669, संक्रमित लोगों की संख्या 69 हजार

Sun, 16 Feb 2020 02:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहना जा रहा है। - फोटो : PTI
वुहान कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस संक्रमित बीमारी से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 1,669 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 69,000 पहुंच गई है। कोविड-19 (Covid-19) से यूरोप में पहली मौत हुई है।

 
विज्ञापन

2 of 4
coronavirus patients - फोटो : Twitter
चीन में रविवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 68,500 पहुंच गई है। इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या चीन में एक ही दिन में 2,009 बढ़ी है। शनिवार को चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना था कि इस बीमारी से एक दिन में 142 लोगों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
एशिया से बाहर यूरोप में भी इस खतरनाक वायरस से पहली मौत सामने आई है। फ्रांस में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। यहां 80 साल के एक टूरिस्ट की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। यह चीनी यात्री था जिसका 25 जनवरी से फ्रांस एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

 
विज्ञापन

4 of 4
coronavirus - फोटो : ANI
कोरोना वायरस से हांगकांग, जापान और फिलिपिंस में मरीजों की मौतें हुई हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित 9,500 मरीजों के इलाज के बाद उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस का चीन के स्वास्थ्य कर्मियों पर भी गंभीर असर पड़ा है और 1,700 से ज्यादा स्वास्थ्य अधिकारी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रविवार को बीजिंग पहुंच वायरस से निपटने में चीनी अधिकारियों की मदद करने की संभावना है। वहीं, जापान के क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस में सवार लोगों में से संक्रमित की संख्या 355 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें