फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Symptoms: इस अमेरिकी महिला के अनुभव से जानें, पहले से 10वें दिन तक क्या असर दिखाता है कोरोना 

Fri, 06 Nov 2020 01:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के 210 से ज्यादा देश इस महामारी से प्रभावित हैं। कोरोना के लक्षणों को लेकर स्वास्थ्य संस्थाओं ने शुरुआत से अबतक कई बार निर्देश जारी किया है। दरअसल, इसके लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम, वायरल फ्लू और एलर्जी से मिलते-जुलते हैं, इसलिए लोग शुरुआत से ही इस महामारी से सशंकित रहे हैं। वायरल फ्लू होने पर भी लोग घबरा जा रहे हैं कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं। इसके उलट एक स्थिति यह भी है कि कोरोना होने के बावजूद भी कुछ लोग उसे सामान्य फ्लू समझ रहे हैं और जब तक प्रभावित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तब तक उससे कई लोग संक्रमित हो चुके होते हैं। कोरोना संक्रमित एक अमेरिकी महिला के अनुभव से हम समझ सकते हैं कि पहले दिन से 10वें दिन तक इस बीमारी के क्या लक्षण हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
दरअसल, अमेरिका की एक महिला को कोरोना हुआ और इलाज के जरिए ठीक होने के बाद उन्होंन अपना अनुभव साझा किया है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की इस महिला का नाम बजोंडा हलीती है। इस महिला ने बीमारी के लक्षण से लेकर, उन्हें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत कब महसूस हुई और बीमारी के दौरान उनमें कौन-से लक्षण दिखे... इन सबको लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में समझने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

3 of 10
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (File Photo)
कोरोना संक्रमित होने के बाद महिला बजोंडा हलीती, अपने शरीर में होने वाले बदलावों और कोरोना के प्रभावों का गहन अवलोकन करती रहीं और यही अनुभव उन्होंने साझा किया। आइए, जानतें हैं पहले दिन से 10वें दिन तक उन्होंने कैसे लक्षण महसूस किए।

पहला दिन
  • महिला को पहले दिन हल्की सूखी खांसी और गले में खराश महसूस हुई।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरा दिन
  • सिर में भारीपन, बेचैनी, धीरे-धीरे खांसी। 
  • उस रात ठंड लग गई और बुखार हो गया। 
  • इसके अलावा आंखों में दर्द महसूस हो रहा था, जोकि उनके लिए एक अजीब लक्षण था।
विज्ञापन

5 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तीसरा दिन
  • उन्हें थकान और सुस्ती महसूस होने लगी। 
  • दिन में केवल सो रही थीं और बुखार भी था। 
  • सूखी खांसी, माइग्रेन, बुखार, ठंड लगना, कुछ मतली जैसे लक्षण महसूस हुए। 
  • इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के पास जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चौथा दिन
  • इस दिन उन्हें अधिक बुखार तो नहीं था, लेकिन एक नया लक्षण दिखा।
  • यह नया लक्षण था, सांस लेने में तकलीफ। 
  • यह असुविधाजनक था, उन्हें ऐसा महसूस होता था, जैसे उनके सीने पर ईंटें रखी हों। यानी सांस लेने में काफी ताकत लगती थी। 
विज्ञापन

7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पांचवा दिन
  • गले में खराश, खांसी और सांस की तकलीफ बढ़ गई थी।
  • वह फिर उसी डॉक्टर के पास गईं और परीक्षण करवाया। 
  • उन्होंने एहतियातन छाती का एक्स-रे भी करवाया, जोकि नॉर्मल आया।

8 of 10
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
छठा दिन
  • उन्होंने डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक और इबुप्रोफेन लेना शुरू कर दिया था।
  • गले में खराश, खांसी, सांस की तकलीफ जैसे लक्षण अभी तक बने हुए थे।
सातवां दिन
  • महिला को सातवें दिन तक गले में खराश, हल्की खांसी होना जारी था।
  • उनमें सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण बने हुए थे और ऊर्जा का स्तर बढ़ रहा था।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आठवां दिन
  • इस दिन तक हल्की खांसी थी, लेकिन सिरदर्द से राहत मिल चुकी थी। उनके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ने लगा था।
नौवां दिन
  • उनकी खांसी थोड़ी भारी थी, लेकिन ऊर्जा का स्तर नॉर्मल था।
10वां दिन
  • महिला को 10वें दिन हल्की खांसी के साथ बलगम भी था। उन्हें ऊर्जा में कमी महसूस हो रही थी और उनकी कोरोना जांच का परिणाम आ चुका था, जो पॉजिटिव था।
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद महिला ने डॉक्टर की सलाह ली, उसका उपचार शुरू हुआ। डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपाय के मुताबिक, वह बिल्कुल अलग रहने लगीं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह(सेल्फ आइसोलेशन) बहुत ही जरूरी है। हाइड्रेटेड रहने के लिए उन्होंने तरल पदार्थों का खूब सेवन किया। डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें