फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: अपने साथ केवल मुसीबतें लेकर नहीं आया कोरोना वायरस

Sun, 22 Mar 2020 07:58 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 9
Coronaindia - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में लोग मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण और इसकी वजह से मरने वालों का आंकड़ा रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। शहर ही नहीं अब तो कई देश पूरी तरह लॉकडाउन की स्थिति में पहुंच चुके हैं। हजारों लोग क्वारंटीन कराए गए हैं। अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और बहुत से लोगों के रोजगार छिन गए हैं।

यह स्थिति अभी कब तक रहेगी इस बारे में भी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन परेशान करने वाली इन तमाम खबरों के बीच कुछ ऐसी चीजें भी सामने आई हैं जिन्हें सकारात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 9
चीन में प्रदूषण में गिरावट(File Photo) - फोटो : BBC/NASA
1. प्रदूषण में कमी
कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है और इस वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। चीन और उत्तरी इटली दोनों देशों में वायु प्रदूषण के गंभीर कारक नाइट्रोजन डाईऑक्साइड में भारी कमी आई है। औद्योगिक कारखानों के बंद होने और सड़कों पर कारों के संचालन में कमी इसकी मुख्य वजह है।

न्यूयॉर्क में कई शोधकर्ताओं ने बीबीसी को बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल कार्बन मोनोऑक्साइड में 50 फीसदी की गिरावट आई है। यह मुख्य रूप से कारों से निकलता है। हवाई सफर पर रोक लग रही है और बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं। 

लाखों लोग घर से काम कर रहे हैं। आने वाले समय में दुनिया भर के देशों से इस स्थिति को अपनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही धरती को गर्म करने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस में भी अच्छी खासी गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन

3 of 9
Drinking water - फोटो : Pixabay
2. पानी की गुणवत्ता में बदलाव
वेनिस में रहने वाले लोगों के मुताबिक शहर की नहरों के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से उत्तरी इटली के इस लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सड़कें लगभग पूरी तरह खाली हैं। 

टूरिस्ट नहीं आने की वजह से वॉटर ट्रैफिक कम हुआ है और पानी के साफ होने के पीछे यह मुख्य वजह है। आमतौर पर मटमैला दिखने वाला यहां का पानी इतना साफ हो चुका है कि अब यहां मछलियां भी देखी जा सकती हैं।

4 of 9
3. उदारता दिखाने वाले काम
कोरोना वायरस की वजह से कई देशों में शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है तो कुछ देश अभी इसकी तैयारी में हैं। घर में कब तक बंद रहना पड़े, इस डर की वजह से लोग आसपास के स्टोर से जरूरत का सामान भारी मात्रा में खरीद रहे हैं और इस वजह से अफरातफरी की स्थिति बन रही है।

कई जगहों से ऐसी रिपोर्ट आई हैं कि लोग सामान खरीदने की होड़ में एक दूसरे से झगड़ भी रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ सुखद अहसास कराने वाले मामले भी सामने आए हैं। न्यूयॉर्क के दो लोगों ने 72 घंटों में 1300 वॉलंटियर तैयार किए हैं जो शहर में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को घरेलू सामान और दवाएं घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
फेसबुक के मुताबिक, ब्रिटेन में हजारों लोगों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए गए स्थानीय सहयोग ग्रुप ज्वाइन किए हैं। इस तरह के ग्रुप कनाडा में भी बनाए गए हैं। इन ग्रुप्स की वजह से 'केयरमॉन्गरिंग' ट्रेंड को बढ़ावा मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में सुपरमार्केट पर बुजुर्गों के लिए खरीदारी का वक़्त अलग से तय किया गया है ताकि उम्रदराज लोगों और विकलांगों को खरीदारी करने में परेशानी न आए। बहुत से लोग इस मुसीबत से निपटने के लिए डोनेशन (चंदा) भी दे रहे हैं। कुछ लोग आइसोलेशन में रह रहे बुजुर्गों की मदद के लिए रेसिपी शेयर की, कुछ ने आइडिया शेयर किए और कुछ लोगों ने अपने कारोबार को फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 9
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : PTI
4. एकजुट होते लोग
ऑफिस और घर के कामों की भागदौड़ में अक्सर लोग अपने आसपास रहने वालों से थोड़ा कट से जाते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लोग अपने घरों में हैं और इस वजह से दुनिया भर के कई समुदाय करीब आ रहे हैं। इटली में पूरी तरह से बंद लागू है। ऐसे में लोग अपने घरों की बालकनी में आकर एक दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए गाने गा रहे हैं। दक्षिणी स्पेन में एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर ने एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बीच स्थित निचली छत से लोगों को एक्सरसाइज करवाया।

लोग अपनी बालकनी में खड़े होकर एक्सरसाइज कर रहे थे। बहुत से लोग इस वक़्त अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और करीबियों से फोन या वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। यही नहीं, बहुत से लोग मोबाइल एप्स के जरिए वर्चुअल पार्टी (क्लबिंग, पब सेशन) कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
इटली में सूने पड़े इलाके - फोटो : PTI
इस वायरस के प्रकोप ने स्वास्थ्यकर्मियों और तमाम जरूरी सेवाओं के लिए काम करने वालों की अहमियत का अंदाजा भी कराया है। यूरोप में हजारों लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से उन तमाम डॉक्टरों और नर्सों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं जो कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

लंदन में बहुत से मेडिकल स्टूडेंट हेल्थ सर्विस में मदद के लिए वॉलंटियर कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से रविवार शाम पांच बजे अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों पर जमा होने और कोरोना वायरस की मुसीबत से निपटने के लिए काम रहे लोगों का ताली बजाकर, थाली बजाकर या घंटी बजाकर उत्साहवर्धन की अपील की है।

8 of 9
Photography - फोटो : अमर उजाला
5. क्रिएटिविटी बढ़ी
वायरस की वजह से जो लोग घर में बंद हैं, उनमें से अधिकतर को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका भी मिला है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने अपनी नई आदतों के बारे में जैसे किताब पढ़ना, खाना पकाना और पेंटिंग करना, अपने दोस्तों के साथ साझा किया है।

वॉशिंगटन की डीसी पब्लिक लाइब्रेरी ने वर्चुअल बुक क्लब की शुरुआत की है। इटली के चर्चित शेफ मास्सिमो बोटुरा ने इंस्टाग्राम पर एक खास सिरीज शुरू की है और इसे 'किचेन क्वारंटाइन' नाम दिया है। इसमें वो लोगों को आसान रेसिपी सिखाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Computer class
अमरीका के टेनेसी राज्य में एक आर्ट टीचर ने उन बच्चों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग क्लास शुरू की है जो स्कूल बंद होने की वजह से घरों में ही बंद हैं। बहुत सी सार्वजनिक जगहों के बंद होने की वजह से लोग अब ऑनलाइन चीजें देख रहे हैं।

लोग दुनिया की सबसे बड़ी गैलरियों में वर्चुअल टूर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की सिडनी ऑब्जर्वेटरी ने घरों में बंद लोगों को नाइट स्काई टूर दिखाने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें