कोरोनावायरस का कहर
- फोटो : PTI
4. एकजुट होते लोग
ऑफिस और घर के कामों की भागदौड़ में अक्सर लोग अपने आसपास रहने वालों से थोड़ा कट से जाते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लोग अपने घरों में हैं और इस वजह से दुनिया भर के कई समुदाय करीब आ रहे हैं। इटली में पूरी तरह से बंद लागू है। ऐसे में लोग अपने घरों की बालकनी में आकर एक दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए गाने गा रहे हैं। दक्षिणी स्पेन में एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर ने एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बीच स्थित निचली छत से लोगों को एक्सरसाइज करवाया।
लोग अपनी बालकनी में खड़े होकर एक्सरसाइज कर रहे थे। बहुत से लोग इस वक़्त अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और करीबियों से फोन या वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। यही नहीं, बहुत से लोग मोबाइल एप्स के जरिए वर्चुअल पार्टी (क्लबिंग, पब सेशन) कर रहे हैं।