आइसोलेशन वार्ड में लोगों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : ANI
चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को जिन 89 लोगों की मौत हुई है उनमें 81 लोग हुबई प्रांत से हैं। जबकि दो लोग हेनान से हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के इलाज करने के लिए अब तक कोई खास दवा उपलब्ध नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इलाज के कुछ विशेष उपायों का अध्ययन किया जा रहा है और निदान के लिए इसका परीक्षण किया जाएगा। इस बारे में हो रही रिसर्च कर रहे संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि सभी उम्र के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। अस्थमा, हृदय रोग या मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमन होने का खतरा ज्यादा है।