फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: हवाई यात्रा करने से अधिक जोखिम भरे हैं ये 7 काम, आप भी आ सकते हैं कोरोना की चपेट में 

Mon, 30 Nov 2020 03:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी - फोटो : iStock

नवंबर के महीने ने हम सभी को कोरोना के प्रति लापरवाह बना दिया है। त्योहारों के दौरान हम जिस तरह लोगों से मिले, बाजारों से खरीदारी की, विवाह समारोह में शरीक हुए, हमने कोरोना पर संशय करना शुरू कर दिया कि वो है भी या नहीं, जो सतर्कता हमने लॉकडाउन के दौरान आत्मसात की थी, वह अब हमारे स्वभाव में थोड़ी कम है, जबकि इस सतर्कता का फिलवक्त अधिक महत्व है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में हवाई यात्रा करने से अधिक जोखिम भरा है सब्जियां खरीदना। कोरोना की दूसरी लहर पहले से अधिक घातक है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप जानें कि कहां जाने से, क्या करने से कोरोना का जोखिम बढ़ जाता है। बहुत जरूरी है कि आप अनावश्यक रूप से तो घर से बाहर न निकलें, साथ ही जरूरी काम से भी यदि बाहर जाना है तो हम एकबार विचार जरूर कर लें। अगली स्लाइड्स से जानिए, किन जगहों पर जाना हवाई यात्रा करने से अधिक जोखिमभरा है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 11
हवाई यात्रा करना सुरक्षित है - फोटो : Pixabay

हवाई यात्रा में कम है खतरा
जब से भारत में कोरोना आया है, तब से लोगों ने यह धारणा बना ली है कि हवाई यात्रा करना जोखिम उठाने जैसा है लेकिन सच्चाई यह है कि हवाई यात्रा करना बहुत सुरक्षित है। हवाई यात्रा करने के दौरान जिस तरह के नियमों का पालन होता है, एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में समय भी कम लगता है इसलिए संक्रमण की संभावनाएं अन्य जगहों की तुलना में कम है। आइए जानते हैं, दो भिन्न शोधकर्ताओं ने इस विषय में क्या कहा है।

विज्ञापन

3 of 11
हवाईयात्रा में संक्रमण की संभावना है कम - फोटो : Pixabay

मास्क निकालने पर है 33 प्रतिशत संभावनाएं
एमआईटी, अमेरिका के अरनोल्ड बैरनेट के अनुसार, यदि दो घंटे की हवाई यात्रा में कोई व्यक्ति 20 मिनट के लिए मास्क निकालता है तो कोरोना के होने की 33 प्रतिशत संभावनाएं रहती हैं। मास्क पहनकर 20 मिनट यात्रा करने से यदि कोरोना की एक्स प्रतिशत संभावनाएं हैं तो मास्क न पहनकर करने से वह संभावना 3 एक्स हो जाती है। मास्क पहनकर की गई दो घंटे की यात्रा में कोरोना की संभावना 6 एक्स है और यदि 20 मिनट के लिए मास्क निकाला तो यह 8 एक्स हो जाएगी, इसमें ज्यादा अंतर नहीं है पर यह अन्य जगहों पर जाने की तुलना में तो कम ही है।

4 of 11
हवाई यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइंस को होता है पालन - फोटो : twitter

हवाई यात्रा के लिए हैं कड़े नियम
हॉर्वड टी एच चैन पब्लिक हेल्थ स्कूल के जस्टिन येंग के मुताबिक, सब्जियों की दुकान से सब्जी खरीदना हवाई यात्रा करने से अधिक खतरनाक है, इसके पीछे अलग-अलग कारक हैं। हवाईजहाज में सफाई, मास्क पहनने के कड़े कानून, सामाजिक दूरी का नियम अनिवार्य है इसलिए हवाई यात्रा सुरक्षित है।

विज्ञापन

5 of 11
दफ्तर में निकालते हैं आप एक- डेढ़ घंटे के लिए मास्क - फोटो : social media

दफ्तर जाना
दफ्तर में आप आठ से अधिक घंटे बिताते हैं। वहां जाने से भी आप इनकार नहीं कर सकते लेकिन आपका दफ्तर जाना हवाई यात्रा करने से अधिक असुरक्षित है। आप 2 घंटे की हवाईयात्रा में 20 मिनट के लिए मास्क निकालते हैं लेकिन आठ-दस घंटे की नौकरी में संभव है कि आप एक- डेढ़ घंटे के लिए मास्क निकालें। 

विज्ञापन

6 of 11
मोबाइल से भी फैलता है संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

बाहर से अपने घर लौटना
यदि आप बाहर से घर लौट रहे हैं, तब तो आपका घर लौटना भी हवाई यात्रा करने से अधिक जोखिम भरा हो जाता है। बाहर जब आप होते हैं कई बार आप नहीं लेकिन आपका मोबाइल कई लोगों के संपर्क में आ जाता है, जिसे कि आप घर भी ले आते हैं और चूंकि वो खराब न हो जाए, ठीक से सैनिटाइज भी नहीं करते हैं। जबकि हवाई यात्रा के दौरान आप अपने फोन को जेब में रखकर आराम करते हैं। 

विज्ञापन

7 of 11
स्टेनलेस स्टील से फैल सकता है संक्रमण

रेस्तरा
हवाईयात्रा के मुकाबले रेस्तरा अधिक असुरक्षित हैं। पहला कारण तो यहां अलग-अलग लोगों का आना-जाना, दूसरा खाने को स्टेनलेस स्टील में परोसा जाना। कोरोनावायरस बहुत अधिक तापमान में इतना प्रभावी नहीं होगा लेकिन स्टेनलेस स्टील पर यह ठहर सकता है और बिना थाली को छूए तो खाना बहुत मुश्किल है। 

8 of 11
सब्जियों को बार-बार छूना है जोखिमभरा - फोटो : अमर उजाला

सब्जी खरीदना
सब्जी खरीदना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। बार-बार उन सब्जियों को छूना जो कि कोई और छू कर गया है, यह कितना जोखिमभरा है। गर्मियों में तो सब्जियां आ नहीं रही थीं लेकिन अब सारी सब्जियां उपलब्ध है, इसलिए बेहतर है कि आप सप्ताहभर की सब्जियां एक ही बार में ले आएं। हवाई जहाज में आप यदि एकबार अपनी जगह पर बैठ जाते हैं तो बार-बार किसी वस्तु को छूने का काम नहीं पड़ता। 

9 of 11
परिचितों के घर जाने से पहले पूछें सेहत

परिचितों के घर जाना
किसी भी परिचित के घर यदि जा रहे हैं तो पहले एक बार फोन करके उनकी सेहत जरूर पूछ लें क्योंकि यदि अचानक आप पहुंच गए और उन्हें कोई लक्षण हो और वे संशय में बता न पाएं तो यह आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा। हवाई यात्राओं में ऐसा नहीं होता, वहां अपरिचितों का भी तापमान पहले देखा जाता है। 

 

10 of 11
अस्पताल से घर आ सकता है कोरोना - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल जाना
बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी अस्पताल जाएं क्योंकि अस्पताल में सभी बीमार मरीज आते हैं और आप किसी को नहीं जानते। यदि कोई इंसान बहुत ज्यादा तकलीफ में है तो आप उसे कतई नहीं कह पायेंगे कि वो सामाजिक दूरी बनाए। हवाई जहाज में जबकि आप ये बात कह सकते हैं। इसलिए अस्पताल से कोरोना घर लाने की संभावनाएं अधिक हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
बार-बार न जाएं एटीएम - फोटो : iStock

एटीएम जाना
कोरोना को एकसाल से अधिक होने के बावजूद भी यदि आप डिजिटल पैमेंट को नहीं समझ पाएं हैं तब तो आप स्वयं के साथ ही परिवार के लिए भी जोखिम उठा रहे हैं। बार-बार एटीएम से रूपये निकालना फिलहाल तो ठीक नहीं है। जब विमानतल पर पैमेंट की बारी आती है तो आपको सबकुछ ऑनलाइन ही करना होता है इसलिए भी वो सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें