फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से हैं परेशान तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

Wed, 30 Dec 2020 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों का मौसम हो और किसी को सर्दी-जुकाम न हो। ऐसा तो बेहद ही कम देखने व सुनने को मिलता है। इस मौसम में ये समस्या ज्यादातर लोगों को होती है और काफी परेशान भी करती है। ऐसे में हम कई दवाइयों का सेवन करते हैं, ताकि हमें इसमें आराम मिल सके। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सर्दी-जुकाम होने के पीछे क्या सच में सिर्फ बदलता मौसम ही जिम्मेदार होता है या फिर कुछ और भी है जो इस समस्या को जन्म देता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए, ताकि आपको सर्दी-जुकाम न हो।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, मौसम बदलने की वजह से तो सर्दी-जुकाम होता ही है, लेकिन हम जो चीजें खाते हैं वो भी इसके होने के पीछे का कारण होते हैं। जैसे- दूध, वैसे तो दूध हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। लेकिन अगर हमें सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो दूध का सेवन हमारी इन परेशानियों को और बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स से हमारे शरीर में ज्यादा बलगम बनता है। इसलिए दूध तब पीने की सलाह दी जाती है, जब आपका सर्दी-जुकाम खत्म हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
अगर आप सर्दी-जुकाम के दौरान फ्राइड जंक फूड का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। आइसक्रीम, बर्गर, केक, बिस्कुट आदि से दूरी बनाना ही अच्छा हो सकता है, क्योंकि जंक फूड में जो ऑयल होता है वो बलगम पैदा करने में अहम रोल निभा सकता है। साथ ही जंक फूड का सेवन करने से और इसमें मौजूद ऑयल से शरीर का फैट भी बढ़ता है। वहीं, नाक से पानी आने के पीछे का कारण मसालेदार और तीखे भोजन का सेवन भी हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के दौर में शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होगा तो आप कोरोना वायरस जैसी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अगर आप शुगर का ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये नुकसानदायक हो सकता है। शुगर शरीर में सूजन का गंभीर कारण बन सकती है, साथ ही इसके ज्यादा सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है और फिर ये आपकी सर्दी-खांसी को और ज्यादा खराब कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाएं कमजोर होती हैं, जिससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, इसलिए ये गले में मोटा बलगम बनाने का काम करते हैं। इसलिए जब आपको सर्दी-जुकाम होता है, तो जिन चीजों में कैफीन होता है उन्हें न लेने की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें