फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में डिप्रेशन से हैं परेशान, तो ये चीजें कर सकती हैं आपकी मदद

Tue, 12 Jan 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों के पास समय की बिल्कुल कमी होती है। लेकिन कई बार लोग किसी न किसी वजह से डिप्रेशन यानी तनाव और उदासी के शिकार हो जाते हैं। डिप्रेशन में जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन कई बार ये देखा गया है कि सर्दियों के मौसम में लोग उदास और तनाव में रहते हैं। ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि ये लक्षण सीजनल अफेक्टिव अवसाद से जुड़ा एक ऐसा विकार है जो मौसम में परिवर्तन के साथ लोगों को प्रभावित करता है और ये ज्यादातर सर्दियों के मौसम में होता है। इस समस्या को 'विंटर डिप्रेशन' या फिर 'विंटर ब्लूज' के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समस्या से आपको कैसे आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh
अगर आपको सर्दियों में इस तरह के तनाव या उदासी घेरे हुए है, तो आप इससे निजात पाने के लिए तिल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से हमारी एनर्जी को नई ऊर्जा मिलती है, जिससे हमें उदासी या किसी तरह का तनाव महसूस नहीं होता है। तिल के इन लड्डूओं में घी और गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इन लड्डू की तासीर काफी गर्म होती है जो आपको सर्दियों में काफी फायदा पहुंचा सकती है। ये लड्डू हमारे शरीर को गर्माहाट देने का काम भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम चाय-कॉफी का सेवन तो करते ही हैं। वहीं, सर्दियों में इनका सेवन गर्मियों के मुकाबले कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आपको तनाव से बाहर निकलना है तो इसमें आपकी मदद ब्लैक कॉफी कर सकती है। इसमें कैफीन की मात्रा मौजूद होती है, जो हमारे दिमाग में हैप्पी हॉर्मोंस को सुधारने के साथ ही ब्रेन को आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं। सर्दियों में ब्लैक कॉफी के सेवन से चिंता, तनाव, उदासी आदि को दूर करने में काफी मदद मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में मौसमी फल का सेवन करना तो लाभ देता ही है, और अगर साथ में आप एवोकाडो फल का सेवन करते हैं तो आपके लिए ये काफी लाभकारी हो सकता है। इस फल में फाइबर, विटामिन- सी व ई और विटामिन- बी5 व बी6, होते हैं, जो व्यक्ति के न्यरोट्रांसमीटर को सिंथेसाइज्ड करने और इटरनेस ग्लैंड्स को सपोर्ट करने का काम करते हैं। इसलिए जब भी आपको किसी तरह की उदासी या तनाव महसूस हो, तो एवोकाडो खाने से आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेवा खाने से भी तनाव दूर होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3, प्रोटीन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वहीं, गुड़ पट्टी या चिक्की खाने से भी तनाव में आराम मिल सकता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है, जो हृदय की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी संतुलित बनाए रखता है। ये ब्रेन के हॉर्मोंस को बैलेंस कर एकाग्रता और सुकून बढ़ाने का काम करती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें