खाने में चावल का सेवन रोज ही लगभग हर घर में किया जाता है। पूरे देश में चावल के कई लाजबाव पकवान बनाए जाते हैं। भारत के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में तो चावल हर घर में रोज ही बनाए जाते हैं। लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं। लेकिन चावल का ज्यादा सेवन आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चावल बहुत पहले से ही भारतीय परिवारों की थाली का अहम हिस्सा है। चावल वैसे तो स्वास्थ के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है। इसके सेवन के फायदे भी हैं, लेकिन चावल का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है। आइए, जानते हैं कि किस वजह से चावल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है...