फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल का ज्यादा सेवन डाल सकता है आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर

Tue, 08 Sep 2020 09:13 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खाने में सफेद चावल का ज्यादा सेवन दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
खाने में चावल का सेवन रोज ही लगभग हर घर में किया जाता है। पूरे देश में चावल के कई लाजबाव पकवान बनाए जाते हैं। भारत के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में तो चावल हर घर में रोज ही बनाए जाते हैं। लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं। लेकिन चावल का ज्यादा सेवन आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चावल बहुत पहले से ही भारतीय परिवारों की थाली का अहम हिस्सा है। चावल वैसे तो स्वास्थ के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है। इसके सेवन के फायदे भी हैं, लेकिन चावल का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है। आइए, जानते हैं कि किस वजह से चावल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
रात के समय चावलों का सेवन न के बरावर करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स
रात के समय चावल का सेवन करने से यह हमारे शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है क्योंकि रात का भोजन करने के बाद हम सो जाते हैं। आज के समय में शुगर और दिल से संबंधित परेशानियां बढ़ गई हैं। इन मरीजों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार चावल का सेवन अधिक मात्रा में करने और शारीरिक रुप से कोई एक्टिविटी न करने के कारण चावल सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
चावल- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाने में चावल का प्रयोग बहुत पहले से किया जाता है। लेकिन पहले के मुकाबले आज के समय में शारीरिक श्रम न के बराबर रह गया है। आज के समय में ज्यादातर लोग ऑफिस वर्क करते हैं। जिसके कारण उन्हें पूरे दिन एक जगह बैठकर भी काम करना पड़ता है। इस तरह से चावल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
 

4 of 5
मिट्टी में उपस्थित आर्सेनिक तत्व चावल में मिलकर नुकसान पहुंचाते हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : getty
आज के टाइम में उगाया जाने वाला चावल ऑर्सेनिक होता है, जिसकी वजह से भी ये आपके स्वास्थ पर बुरा असर डालता है। मैनचेस्टर और सलफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार चावल की खेती करने वाली भूमि की मिट्टी आर्सेनिक अधिक मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर में पहुंचकर टॉक्सिन्स के साथ मिल जाता है इससे हमें कार्डियोवस्कुलर डिजीज की प्रॉब्लम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुम्रपान आपके लिए नुकसानदायक होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
चावल का ज्यादा सेवन तो आपको नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही अगर कोई धुम्रपान करता है तो यह सेहत और दिल के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए चावल का सेवन सीमित मात्रा में करें। दिल को तंदरुस्त रखने के लिए धुम्रपान तो बिल्कुल न करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें