स्किन की समस्या
- फोटो : Freepik.com
कब्ज के कारण त्वचा में होने वाली समस्याएं
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, उनमें एक्जिमा होने का खतरा अधिक होता है।
- ताइवान के 170,000 से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पता चला कि कब्ज वाले लोगों को अन्य लोगों की तुलना में एक्जिमा होने का जोखिम दो गुना तक अधिक हो सकता है।
- हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एक्जिमा से पीड़ित लोगों को कब्ज होने का खतरा अधिक होता है या नहीं।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और त्वचा विकार
- त्वचा और आंत की परत दोनों, एलर्जी और रोगजनकों के खिलाफ रक्षा करते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि जब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कार्यों में कोई बाधा आती है, तो शरीर अन्य अंगों के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने की कोशिश करता है जैसे त्वचा पर धब्बे, दाने और चकत्ते दिखाई देते हैं। इसके कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं जैसे काले घेरे, आंखों के नीचे सूजन और मुंहासे भी हो सकते हैं।