Painkillers Side Effects: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें जरा सा भी दर्द बर्दाश्त नहीं होता और आप पेनकिलर खा लेते हैं तो इस खबर को अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि बर बार पेनकिलर खाने से क्या होता है।
Painkillers Side Effects: अगर सिरदर्द, कमर दर्द, दांत दर्द या शरीर में हल्का दर्द होते ही आप दर्द निवारक दवा यानी पेनकिलर की गोली ले लेते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए कभी-कभार दवा लेना सामान्य हो सकता है, लेकिन बार-बार या बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर लेना सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
आपको ये समझने की जरूरत है कि अलग-अलग पेनकिलर शरीर पर अलग-अलग तरह से असर करती हैं। इसलिए दर्द को दबाने के लिए हर बार गोली लेना सही तरीका नहीं है। दवा की सही मात्रा और अवधि का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर दर्द बार-बार हो रहा है, तो सिर्फ पेनकिलर लेने के बजाय उसके असली कारण की जांच कराना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 7
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
बार-बार पेनकिलर लेने से क्या हो सकता है?
पेट की समस्या: कुछ दर्द निवारक दवाएं पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनके लंबे समय तक या गलत तरीके से इस्तेमाल से पेट में अल्सर और खून बहने का खतरा बढ़ सकता है।
किडनी पर असर: कुछ पेनकिलर का ज्यादा या लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर पहले से किडनी की समस्या वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
लिवरको नुकसान: पैरासिटामोल जैसी दवाओं की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसी भी दवा की तय मात्रा से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
हृदय संबंधी जोखिम: कुछ दर्द निवारक दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल से कुछ लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
खाली पेट पेनकिलर लेना कितना सही?
हर पेनकिलर के लिए एक जैसा नियम नहीं होता। कुछ दवाएं पेट में जलन और दूसरी परेशानियां पैदा कर सकती हैं। इसलिए दवा लेने से पहले उसके पैकेट पर दिए गए निर्देशों को पढ़ना जरूरी है। अगर डॉक्टर या फार्मासिस्ट ने दवा लेने का कोई खास तरीका बताया है, तो उसी का पालन करें।
4 of 7
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
जिन लोगों को पहले से पेट में अल्सर या खून बहने की समस्या, किडनी की बीमारी, लिवर की समस्या, हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं या दूसरी नियमित दवाएं लेते हैं, उनके लिए भी बिना सलाह के पेनकिलर लेना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
पेनकिलर कब चिंता का विषय बन जाती है?
अगर आपको बार-बार सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में दर्द रहता है और आप लगातार पेनकिलर लेकर उसे दबा रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। बार-बार होने वाला दर्द किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
पेनकिलर लेते समय इन गलतियों से बचें
डॉक्टर की सलाह के बिना लंबे समय तक पेनकिलर न लें
दवा के पैकेट पर बताई गई मात्रा से ज्यादा दवा न लें
एक साथ ऐसी कई दवाएं न लें जिनमें एक ही दर्द निवारक तत्व मौजूद हो
किसी दूसरे व्यक्ति की पर्ची देखकर खुद दवा शुरू न करें
लगातार दर्द होने पर सिर्फ गोली खाने के बजाय दर्द के कारण की जांच कराएं
अगर आप पहले से कोई दूसरी दवा ले रहे हैं, तो पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट को इसकी जानकारी दें
पेनकिलर लेने के बाद अगर खून की उल्टी, काला या खूनी मल, तेज पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, चेहरे या गले में सूजन जैसी गंभीर समस्या दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।
----------------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।