Side Effects of AC On Health: गर्मी का मौसम शरू हो गया है। ऐसे में बहुत से लोगों ने एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर ही दिया है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हमेशा एसी में रहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको इसके साइड इफेक्ट बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : अमर उजाला
Side Effect Of AC On Body: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों ने एसी का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। एसी जीवन को आरामदायक बनाता है और गर्मी में राहत देता है, लेकिन लगातार एसी में रहने के कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
दरअसल, एसी का तापमान बहुत कम होने पर शरीर में तमाम दिक्कतें पनपनें लगती हैं। ऐसे में लेख उन लोगों के लिए उपयोगी है जो एसी का लगातार उपयोग करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि एसी के साइड इफेक्ट क्या हैं और इसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं एसी में रहने के साइड इफेक्ट
1. त्वचा और बालों पर प्रभाव
एसी की ठंडी और सूखी हवा त्वचा और बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है। इसके कारण त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है। बालों में भी रूखापन, टूट-फूट और स्कैल्प पर खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा की नमी और प्राकृतिक तेल की कमी से ड्राईनेस बढ़ जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik
2. सर्दी-जुकाम और श्वसन समस्या
एसी की लगातार ठंडी हवा गले और फेफड़ों पर असर डालती है। इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो लोग अस्थमा या श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।
4 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Adobe Stock
3. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
ठंडी हवा मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न पैदा कर सकती है। लंबे समय तक एसी में रहने से मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और जोड़ों में कठोरता की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik.com
4. डिहाइड्रेशन
एसी में हवा बहुत सूखी होती है, जिससे शरीर से पानी जल्दी निकल जाता है। लगातार एसी में रहने पर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में थकान, सिरदर्द और त्वचा का शुष्क होना शामिल है।
विज्ञापन
6 of 7
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik.com
5. पाचन पर असर
एसी में रहने से शरीर ठंडा रहता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
हमेशा एसी में रहने से शरीर को क्या नुकसान होता है?
- फोटो : Freepik
सावधानी
एसी का तापमान 20-24 डिग्री पर रखें।
समय-समय पर ताजा हवा लें।
पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
एसी की सफाई नियमित करें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।