UTI Common Mistakes: यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यूटीआई बेहद पीड़ादायक संक्रमण है जो मूत्रमार्ग के किसी भी हिस्से किडनी, मूत्राशय या मूत्रमार्ग को प्रभावित कर सकता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है, जिसका मुख्य कारण शारीरिक संरचना है।
आंकड़ों के अनुसार हर 10 में से लगभग 6 महिलाओं को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार यूटीआई होता है, जबकि पुरुषों में यह दर 10 में से सिर्फ 1 होती है।
अधिकतर मामलों में यह संक्रमण हमारी रोजमर्रा की गलतियों या लापरवाही का नतीजा होता है। यूटीआई का जोखिम बढ़ाने वाली सबसे बड़ी गलती है पेशाब को लंबे समय तक रोके रखना है। इस संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, पेशाब करते समय जलन और दर्द शामिल हैं। इन सामान्य गलतियों को पहचानना और उनसे बचना ही यूटीआई से बचाव की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है।