फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों की तुलना में बेहद जटिल है लड़कियों के शरीर की संरचना, ये 8 लक्षण दिखे तो तुरंत मिले डॉक्टर से

Tue, 27 Oct 2020 12:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर
महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में अलग तो होता ही है, इसकी अपनी जटिलताएं भी हैं। शारीरिक संरचनाओं की वजह से महिलाओं को विभिन्न तरह की समस्याएं भी होती हैं।  पीरियड्स, प्रेगनेंसी और यौन समस्याओं के अलावा भी महिलाओं की कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनके लिए उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर आपको भी अपने अंदर ये आठ लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए:

 
विज्ञापन

2 of 9
periods
अनियमित माहवारी
अगर आप अनियमित माहवारी से परेशान हैं, जैसे कभी देर से पीरियड आना या फ्लो बहुत ज्यादा आना। ऐसे में आप दर्द से परेशान रहती हैं और कमजोरी महसूस करती हैं, तो जान लें कि इस स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना बेहद जरूरी होता है। ये समस्याएं थायरॉइड से लेकर स्ट्रेस और डाइट से संबंधित भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
pain
आंत में दर्द
अगर आप प्रेशर को थोड़ा भी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और आपको आंत वाली जगह में कोई परेशानी है, तो ये पेल्विक फ्लोर वाली समस्या हो सकती है। इसके लिए भी समय रहते डॉक्टर से मिलना जरूरी है। अगर आप बिलकुल फिट एंड एक्टिव हैं और कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है, तो भी साल में एक बार रुटीन चेकअप के लिए जरूर जाना चाहिए, ताकि आप निश्चिंत रहें कि सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है।

 

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रेस्ट में सिस्ट
अगर आपको सीने में कोई सूजन या गांठ मिलती है, तो ये बहुत-सी बीमारियों का कारण बन सकता है। अपने सभी काम छोड़ें और तुरंत चेकअप के लिए जाएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, सभी प्रकार के गांठ कैंसर नहीं होती। अधिकतर सिस्ट होती हैं या फिर इंफेक्शन और हार्मोन की अनियमितता से हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन

5 of 9
पेट में असहनीय दर्द - फोटो : pixabay
असहनीय दर्द
माहवारी के दौरान पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द होता है। यह तेज और अचानक उभरा दर्द पीसीओडी यानी ओवरी में गांठ की वजह से भी हो सकता है। ऐसे ही पेट में लगातार होने वाला दर्द फ्राइब्रॉइड की ओर इशारा करता है। अगर आप ऐसे किसी भी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंहासे और हॉर्मोनल समस्या
लंबे समय से चले आ रहे या अचानक अधिक संख्या में निकलते मुंहासे हों, अनचाही जगह पर उगते बाल या फिर वजन का अचानक घटना या बढ़ना। अनियमित पीरियड्स हों या बालों का ज्यादा झड़ना, ये सभी हार्मोन अंसुतलन के लक्षण हैं। इसके लिए चिकित्सीय जांच होनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

7 of 9
Bacteria - फोटो : Pixabay
बैक्टीरियल इंफेक्शन
प्रकृति ने गुप्तांंगों को साफ रखने के लिए अनोखी प्रक्रिया बनाई है, डिस्चार्ज। यह उसे साफ और स्वस्थ रखने के तरीकों में से एक है। डिस्चार्ज का गाढ़ापन हर महीने पीरियड साइकल के हिसाब से बदलता रहता है, पर अगर व्हाइट डिस्चार्ज का रंग पीला, ग्रे या हरा है और उससे बदबू आती है, तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

8 of 9
Sex Disease by Bacteria - फोटो : Pixabay
खुजली या जलन
अगर आप वैजाइना में खुजली या जलन से परेशान हैं तो इसे अनदेखा न करें। ये आपके लिए बहुत असुविधाजनक हो सकता है, क्योंकि आप आते-जाते वहां स्क्रैच नहीं कर सकतीं। ये यूटीआई या किसी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर एसटीडी का लक्षण हो सकता है। इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जस्ट टू कंफर्म
अगर आप सेक्सुअली एक्टिव हैं, तो आपके लिए रुटीन चेकअप और भी जरूरी है, ताकि आपको यह कंफर्म हो जाए कि आप ठीक ठाक हैं। सेक्सुअली एक्टिव लोगों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) हो सकता है, वो चाहे आदमी हो या औरत। कुछ लोग मानते हैं कि यह सिर्फ आदमियों को होने वाली बीमारी है, लेकिन ऐसा नहीं है। शारीरिक संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को यह वायरस हो सकता है और कभी कभी इसके लक्षण नजर भी नहीं आते।

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में चिकित्सक या विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें