सिर में दर्द होने की समस्या काफी आम है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर सिरदर्द खुद से ही या फिर हल्के स्तर के उपचार के माध्यम से ठीक हो जाता है, पर अगर आपको अक्सर सिर में दर्द होता रहता है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार अक्सर सिर में दर्द होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसे अनदेखा करना बड़े जोखिमों को जन्म देने वाला हो सकता है।
सिरदर्द विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं और उनका स्थान, तीव्रता, और लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। यही कारण है कि सिर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द के संभावित कारणों के बारे में जानना भी जरूरी हो जाता है। सिर भले ही शरीर का एक छोटा सा हिस्सा है, पर इसके अलग-अलग हिस्सों में होने वाले दर्द के कारण भी अलग-अलग हो सकते हैं।
आइए जानते हैं कि किस हिस्से में दर्द होने को क्या मतलब होता है?