चेहरा सिर्फ हमारी पहचान नहीं हैं, बल्कि जब बात सेहत की आती है तो यही चेहरा शरीर के भीतर चल रही कई गड़बड़ियों को प्रकट भी कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सदियों से चेहरे को देखकर कई बीमारियों का अंदाजा लगाया जाता रहा है। अभी भी डॉक्टर बीमारियों का पता लगाने के लिए आंख, जीभ देखते हैं और मुंह खोलने को बोलते हैं।
आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ना, चेहरा असामान्य रूप से पीला दिखना, होंठों का नीला पड़ना, आंखों के आसपास लगातार सूजन होना सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या नहीं हैं, ये कई बार बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान बहुत कम जाता है।
आइए जानते हैं कि आईने में चेहरे को देखकर शरीर की समस्याओं का पता कैसे लगाया जा सकता है?