पीरियड्स अनियमित होने की समस्या
- फोटो : Freepik.com
कब हो जाएं अलर्ट?
डॉक्टर कहती हैं, वैसे तो एक-दो बार पीरियड्स अनियमित होने पर घबराने की जरूरत नहीं है, हालांकि अगर लगातार आपको ये समस्या बनी रहती है तो इसके कारणों को जानने के लिए डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है। कुछ स्थितियां बनी रहती हैं तो सावधान हो जाना चाहिए।
- पीरियड्स का सामान्य पैटर्न अचानक बदल जाए।
- लगातार तीन महीने तक पीरियड्स न आएं।
- ब्लीडिंग सात दिनों से अधिक चले या बहुत ज्यादा हो।
- पीरियड्स के बीच में बार-बार रक्तस्राव हो।
- अनियमित पीरियड्स के साथ वजन बढ़ने, चेहरे पर बाल आने या अत्यधिक थकान की समस्या रहती हो तो भी सावधान हो जाएं।
पीरियड्स को नियमित कैसे रखें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार करके न सिर्फ आप पीरियड्स को नियमित रख सकती हैं साथ ही इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।
सबसे जरूरी है कि आप संतुलित भोजन और रोजाना पर्याप्त नींद लें। व्यायाम की आदत बनाएं और तनाव को नियंत्रित करने की कोशिश करें। पीरियड्स की तारीख, अवधि और रक्तस्राव का रिकॉर्ड रखें। बिना डॉक्टर की सलाह के पीरियड्स नियमित करने वाली हार्मोनल दवाएं न लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।