फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं में लाभ दे सकता है नारियल पानी, और भी हैं इसके फायदे

Tue, 19 Jan 2021 08:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम इंसानों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिसमें से एक है उच्च रक्तचाप की समस्या। कई लोगों को इस तरह की परेशानी होती है, जिसके कारण वो नमक का सेवन करना काफी कम कर देते हैं। वहीं, कई लोग योग से लेकर कई तरह के व्यायाम करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें इन चीजों से भी फायदा नहीं मिलता। इसकी वजह से उनके हाथ सिर्फ निराशा लगती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या से उभरने में आपकी मदद नारियल का पानी कर सकता है। जी हां! चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई शोधकर्ताओं के मुताबिक, नारियल पानी हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको दिन में दो बार नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से दस दिन में आपको अपनी इस परेशानी में कमी दिखने लगेगी। नारियल पानी में पोटेशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर से सोडियम को बाहर निकलने की दर को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इससे रक्त प्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर काबू रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
नारियल का पानी पीने से ट्राई-ग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में काफी मदद हो सकती है। यही नहीं, इसका नियमित सेवन करने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान जान के खतरे को भी काफी कम किया जा सकता है। नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। 250 मिलीलीटर नारियल पानी में 44 कैलोरी, दस ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.5 ग्राम प्रोटीन की मौजूदगी पाई जाती है और ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब हम वर्कआउट या व्यायाम करते हैं तो पसीने के साथ हमारे शरीर से पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में इनकी अपूर्ति नारियल पानी कर सकता है, जिसके सेवन से आपको कमजोरी जैसी शिकायत भी महसूस नहीं होती है। अगर आप चलते-चलते काफी थक जाते हैं या आपको अस्वस्थ महसूस हो रहा है, तो एक नारियल पानी पीने से आपको इन चीजों में आराम मिल सकता है। इसलिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी के सेवन से पेशाब में पोटेशियम और साइट्रेस का स्तर बढ़ता है, और ये दोनों ही यौगिक कैल्शियम को किडनी में इकट्ठा होने और पथरी का रूप अख्तियार करने से रोकते हैं। नारियल पानी में विटामिन- सी 27 प्रतिशत, मैगनीज 23 प्रतिशत, मैग्नीशियम 4 प्रतिशत, पोटेशियम 9 प्रतिशत और कैल्शियम 1 प्रतिशत पाया जाता है। वहीं, नारियल पानी में 95 प्रतिशत पानी की मात्रा रहती है जो हैंगओवर जैसी चीजों को उतारने में काफी मदद कर सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें