फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत दर्द में ही नहीं बल्कि इन यौन बीमारियों में भी फायदेमंद होता है लौंग, जानिए इसके औषधीय गुण

Tue, 10 Dec 2019 10:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुंह की बदबू और दांतों के दर्द में आराम पाने के लिए लौंग के इस्तेमाल के बारे में हम सभी जानते हैं। स्वाद में तीखी और गर्म तासीर वाली लौंग बहुत ही काम की चीज है। वैसे तो लौंग का मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आयुर्वेद में सदियों से इसका प्रयोग औषधि के रूप में होता रहा है, लौंग अनेक गंभीर बीमारियों में कारगर है। आपको बता दें कि लौंग खास तौर पर पुरुषों की कई समस्याओं का समाधान है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की यौन बीमारियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं लौंग के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
सर्दियों में इस्तेमाल

लौंग में विटमिन B के कई प्रकार मिलते हैं। जैसे, विटमिन-B1,B2,B4,B6,B9। इसके अलावा लौंग में विटमिन C, विटमिन K, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लौंग में 30 फीसदी फाइबर होता है। इतने गुणों से भरपूर लौंग सर्दियों में हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए

विशेषज्ञों के मुताबिक लौंग का सेवन करने से पुरुषों में कई तरह की पौरुष संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है। इसका इस्तेमाल शक्तिवर्धन का काम करता है। यूं कहें तो लौंग पौरुष शक्ति बढ़ाने का काम करती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शीघ्रपतन की समस्या में

पुरुषों में शीघ्रपतन एक ऐसी बीमारी है जिसका सेक्स लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। नियमानुसार लौंग का नियमित सेवन करने से शीघ्रपतन जैसी दिक्कतों से पुरुषों को छुटकारा मिलता है, जिससे सेक्शुअल लाइफ बेहतर हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए

लो स्पर्म काउंट पुरुषों में एक गंभीर समस्या है। लौंग का सेवन कर स्पर्म काउंट बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से मेल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए किसी आर्युवेदाचार्य की देखरेख में ही लौंग या इससे जुड़े उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी

पौरुष संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही लौंग महिलाओं में इच्छा व़द्धि करने में भी सहायता करता है। खाना बनाते समय आप लौंग का उचित मात्रा में उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
लौंग हानिकारक बैक्टीरिया को मारने का काम करती है। इसके अलावा लौंग कृमिनाशक, ऐंटिफंगल, पेनकिलर का काम करती है। शरीर में हुए जख्मों को भरने में भी लौंग मददगार है। साथ ही जिन्हें पेट फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें